- Hindi News
- विवाहिता के अपहरण में माता पिता गिरफ्तार
विवाहिता के अपहरण में माता-पिता गिरफ्तार
उदयपुरवाटी . विवाहिता के अपहरण व मारपीट करने पर माता-पिता समेत छह जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर गाड़ी भी बरामद कर ली। मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
सीआई अरविंद चारण के अनुसार टोडपुरा के निकट धींवा की ढाणी के विजयपाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि पत्नी नीकू की पहले 20 नवंबर 09 को फतेहपुरा ((खंडेला)) के दिनेश के साथ शादी हुई थी। उसने दिनेश को छोड़ दिया और 20 नवंबर २०13 को उसके साथ कोर्ट में शादी की।
26 जनवरी को दिनेश, नीकू का पिता महावीर, मां मंजूदेवी, रामप्रसाद, दलीप, रामप्रसाद आदि आए और नीकू को जान से मारने के लिए गाड़ी नंबर आरजे 18 यूए 9099 में डालने लगे। विरोध करने पर उसके साथ व उसके परिजनों के साथ मारपीट की। आरोपी नीकू को जबरन ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी महावीर, रामनिवास, रामप्रसाद, मंजू व गाड़ी चालक मनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी को जब्त कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ कर नीकू को उसके पीहर फूसखानी ((गोविंदपुरा)) से बरामद कर लिया गया।
नीकू को न्यायालय में पेश किया गया। वहां उसे मर्जी के अनुसार विजयपाल के सुपुर्द कर दिया गया। मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को जेल भेज दिया गया। मामले की लिप्त अन्य लोगों की खोजबीन की जा
रही है।