पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • द्वार का लोकार्पण स्कूलों में सहायता

द्वार का लोकार्पण स्कूलों में सहायता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सादुलपुर
गुगलवा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में गेट का लोकार्पण समारोहपूर्वक किया गया। हमीराराम मीणा के एक लाख 30 हजार की सहायता से निर्मित गेट का लोकार्पण वैद्य मनीराम शर्मा व संस्था प्रधान रामनिवास शर्मा ने किया। बास भरींड स्कूल के प्रधानाध्यापक अभयसिंह पूनिया ने स्कूल को कम्प्यूटर सैट प्रदान किया। अन्य ग्रामीणों ने भी सहयोग दिया। उधर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बींजावास में सरपंच सूबेसिंह पूनिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामसिंह खीचड़ थे। भामाशाहों ने स्कूल को आर्थिक सहायता प्रदान की। ढाणी छोटी गांव के राजकीय उप्रावि में बनवारीलाल चाहर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दयाराम चाहर थे। संस्था प्रधान राधेश्याम मीणा ने बताया कि अभिभावकों ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास स्कूल बनाने के लिए 70 हजार का सहयोग दिया। छात्र जल्द ही प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ेंगे।
शैक्षणिक दल रवाना
चूरू. गल्र्स कॉलेज चूरू का शैक्षणिक भ्रमण दल मंगलवार को बीकानेर के लिए रवाना हुआ। दल में स्नातकोत्तर कक्षाओं के 40 छात्राएं शामिल थी। दल को कॉलेज सचिव शोभाराम बणीरोत, निदेशक डॉ. ओपी शर्मा व प्राचार्य आशा कोठारी ने हरी झंडी दिखाई। दल बीकानेर के ऐतिहासिक व भौगोलिक महत्व के स्थल देखेगा। प्रभारी इंद्रचंद, अखिलेश बीटू, डॉ. मंसूर अली खान, शालिनी शर्मा, अनुभूति शर्मा, भारती चोटिया आदि दल में शामिल हैं।
कॉलेज में कार्यशाला
रतनगढ़. मारुति कन्या कॉलेज में ‘माय स्पेस माय मेनिफेस्टो’ अभियान के तहत युवतियों की सामाजिक और राजनीतिक प्रासंगिकता विषय पर कार्यशाला हुई। पीरामल फाउंडेशन के कार्यक्रम में कॉलेज की युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजक मनोहर कुमार झा, निदेशक रामनिवास शर्मा, प्राचार्य डॉ. संजू बाला शर्मा, पवन चोटिया, पीरामल संस्था के मुफीद, धीरेंद्र, रवींद्र, विनोद, राजकुमार, मेफम, गुलजार आदि ने विचार व्यक्त किए।
व्याख्यान माला
सुजानगढ़. राजकीय कॉलेज में युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में व्याख्यान माला हुई। प्राचार्य मनीराम की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता पीआर नेहरा ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। प्राचार्य मनीराम ने राष्टऊीय मतदाता दिवस पर संभागियों को मतदान का महत्व बता कर मतदाता सूची कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग मांगा।