महिला थाने को मिलेगा नया भवन
चूरू. जिला मुख्यालय पर महिला थाने के नए भवन और क्वार्टर का निर्माण जल्द शुरू होगा। पीडब्लूडी के अधिकारी नक्शा आदि तैयार कर जल्द ही काम शुरू कराएंगे। जिला मुख्यालय पर महिला थाने का संचालन पुलिस लाइन के बाहर भवन में शुरू किया था। इस भवन में कमरों की कमी के कारण दहेज प्रताडऩा के मामलों में जब्त किया गया सामान भी नहीं रखा जा सकता। खुले में पड़े सामान की बारिश, धूप आदि से बचाने के लिए थाने के स्टाफ को परेशानी होती थी। एसपी राहुल कोटोकी ने बताया कि महिला थाने के लिए पुलिस लाइन में जगह देख ली है।
दो करोड़ से अधिक खर्च होंगे
महिला थाने के नए भवन व क्वार्टर बनाने में दो करोड़ से अधिक खर्च होंगे। एक करोड़ सात लाख 70 हजार रुपए की लागत से थाने के भवन का निर्माण होगा। 90 लाख रुपए से छह क्वार्टर बनाए जाएंगे। 47 लाख रुपए से एसएचओ व सैकंड इंचार्ज के दो क्वार्टर बनाए जाएंगे।