पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय संपर्क समाधान शिविर कल, निर्देश जारी

जिला स्तरीय संपर्क समाधान शिविर कल, निर्देश जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. जिला स्तरीय संपर्क समाधान शिविर 30 जनवरी को जिला मुख्यालय स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में लगेगा। कलेक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि जिले का कोई भी व्यक्ति सरकारी विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में अपनी परिवेदना प्रस्तुत कर सकता है।
शिविरों के संबंध में कलेक्टर ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए राजस्थान संपर्क नाम से एक पृथक वेबसाइट तैयार की जा रही है। इस वेबसाइट के तैयार होने तक सुगम वेब पोर्टल पर ही परिवेदनाएं दर्ज करने व मॉनीटरिंग कर निस्तारण का कार्य किया जाएगा। जिला व उपखंड स्तर पर प्राप्त होने वाली सभी परिवेदनाओं को फिलहाल सुगम पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न दस्तावेजों को भी स्कैन कर अपलोड व संबंधित अधिकारी को अग्रेषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास व कार्यालय में प्राप्त परिवेदनाएं भी सुगम पोर्टल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को प्राप्त होंगी। इनके निस्तारण की कार्यवाही भी पोर्टल पर अंकित करनी होगी। जिला स्तर पर एसपी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी तथा उपखंड स्तर पर एसडीएम, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शिविरों में मौजूद रहेंगे।
उधर, पंचायत समिति में आईटी सेंटर में मंगलवार को संपर्क समाधान शिविर लगा। शिविर में एसडीएम बीएल मीणा ने बताया कि प्रत्येक माह के पहले गुरुवार को यह शिविर लगेंगे। जिसमें समस्याओं का समाधान मौके पर किया जाएगा। बीडीओ दीनबंधु सुरोलिया ने कहा कि शिविरों के जरिए स्थानीय समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान तहसीलदार व जलदाय विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।