पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचिड़ावा। पिलानी रोड पर गश्त कर रहे होमगार्ड का कुछ शरारती लोगों ने सिर फोड़ दिया। होमगार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में अडूका के बलबीर सिंह पुत्र जुगलकिशोर मेघवाल ने मारपीट एवं राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है।
थानाधिकारी सुरेश परेवा ने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक बलबीर अपने साथी होमगार्ड विजेंद्र के साथ पिलानी रोड पर एसबीआई बैंक के पास गश्त कर रहा था।
रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अनिल गजराज वगैरह आठ-दस युवकों ने उन पर हमला कर दिया। वारदात में बलबीर के सिर एवं हाथ-पैर पर चोटें आई। विजेंद्र ने हो हल्ला मचाया तो आरोपी युवक वहां से भाग छूटे। मंगलवार सुबह पुलिस ने घायल होमगार्ड का मेडिकल कराया। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.