पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार महीने बाद भी दुष्कर्मी पुलिस पकड़ से दूर, पीडि़ता का अपहरण

चार महीने बाद भी दुष्कर्मी पुलिस पकड़ से दूर, पीडि़ता का अपहरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नवलगढ़
परसरामपुरा की तन में स्थित केशा की ढाणी की युवती का मंगलवार सुबह अपहरण हो गया। अपहृत युवती सामूहिक \\\'यादती की पीडि़ता थी।
पुलिस के मुताबिक युवती के चाचा ने रिपोर्ट दी कि उसकी भतीजी को मंगलवार तड़के साढ़े पांच बजे अज्ञात लोग गाड़ी में डालकर ले गए। रिपोर्ट के अनुसार युवती का अक्टूबर में भी अपहरण किया गया था। उस समय कुछ युवकों ने उसके साथ सामूहिक \\\'यादती की थी। अब आरोपी जबरन शादी रचाने तथा बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इधर, युवती की तलाश के लिए पुलिस ने टीमें रवाना की हैं। सीआई भीष्मराजसिंह आर्य ने बताया कि पूछताछ में अभी सामने आया है कि लड़की बालिग है। वह पांच सौ गज से अधिक दूरी तक पैदल चलकर गई है। युवती किनके साथ गई है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पहले दर्ज हुए \\\'यादती के मामले में पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नाबालिग छात्रा से \\\'यादती
चिड़ावा . नाबालिग छात्रा से \\\'यादती करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला थाने में दर्ज हुआ है।पुलिस के मुताबिक सोलाना की पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि 23 मार्च 2013 का शाम करीब पांच बजे उसे रिश्ते की भाभी सुभिता पत्नी धर्मवीर मेघवाल ने मेहंदी लगाने के लिए अपने घर बुलाया। उस समय घर में सुभिता और उसका लड़का अमित मौजूद थे।आरोपियों ने उसे दूसरे कमरे में रखी मेहंदी लाने के लिए कहा। जैसे ही वह मेहंदी लाने कमरे में गई तो सुभिता व अमित ने गेट बंद कर दिया। कमरे में पहले से मौजूद सोलाना के विकास पुत्र बृजमोहन जाट ने उसके साथ \\\'यादती की।आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर हरिजन उत्पीडऩ, \\\'यादती एवं बालकों का यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।