पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सार्वजनिक बगीची पर कब्जे के मामले में जांच की मांग

सार्वजनिक बगीची पर कब्जे के मामले में जांच की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चूरू
वार्ड 44 के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर सार्वजनिक बगीची पर कब्जा करने व ऐतिहासिक स्थलों को तोड़कर जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन के अनुसार खेमका बगीची का नगर परिषद व तहसील कार्यालय में रिकार्ड है। बगीची की जमीन को 1982 में कलेक्टर ने सार्वजनिक घोषित किया था। दो पक्षों के बीच विवाद भी चला। तीन जनवरी, 09 को दोनों पक्षों ने कोर्ट में राजीनामा पेश कर दिया। इस आधार पर कोर्ट ने 26 अक्टूबर, 2010 को मामला खारिज कर दिया और किसी भी पक्षकार के पक्ष में डिग्री नहीं हुई। किसी ने जमीन के फर्जी कागजात तैयार करवाकर वहां कुएं पर धाम को तुड़वा दिया। यही नहीं, मूर्ति को कुएं में डाल दिया और पेड़ कटवा दिए। पता चला कि इस जमीन पर प्लाट काटकर बेचने की तैयारी है।