झांसा देकर ले गए टेवटा
गुढ़ागौडज़ी . किशोरपुरा के निकट बांडिया नाला में झांसा देकर टेवटा हड़प ले जाने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार गांव माधाराम पुत्र झूंथाराम गुर्जर ने रिपोर्ट दी कि उसके लड़के शेरसिंह को कछुए खरीदकर उसके दुगुने रुपए बनाने का झांसा देकर किशोरपुरा के जगदीश, मोहन, प्रेम व जगदीश सोने का टेवटा ले लिया। आरोपियों ने बताया कि एक कछ़ुआ एक लाख रुपए में खरीदते है एवं पांच लाख रुपए में बेचते हैं। झांसे में आकर शेरसिंह ने टेवटा दे दिया। आरोपी उसे रेनवाल साथ ले गए और मारपीटकर छोड़ दिया।
- - -