अपराधियों में खौफ का माहौल बनाएं
भास्कर न्यूज - चूरू
एसपी राहुल कोटोकी ने कहा कि जिले में चोरी, नकबजनी और लूट की वारदात पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ऐसा माहौल बनाएं कि चोरों और अपराधियों में पुलिस को लेकर खौफ रहे। इसके लिए सभी डीएसपी और एसएचओ अपने क्षेत्र में सजग रहकर काम करें।
वे बुधवार को एसपी चेंबर में क्राइम मीटिंग में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर में लगे एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंक के अधिकारियों से चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के साथ साथ मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण हटाने की भी कार्रवाई करें। उन्होंने सुजानगढ़ में चोरी के आरोपियों को पकड़ कई मामलों का खुलासा करने और रतनगढ़ पुलिस द्वारा पडि़हारा में फायरिंग की परवाह किए बिना ट्रक लूटकर ले जाते बदमाशों को पकडऩे की सराहना की।
बैठक में रा\\\'य सरकार की 60 दिवसीय कार्ययोजना में प्रस्तावित काम, थानों में पेडिंग मामलों के निस्तारण, शराब तस्करी पर अंकुश लगाने, फरियादियों विशेषकर बुजुर्ग और महिलाओं का प्राथमिकता से काम किए जाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में चूरू एएसपी राजकुमार चौधरी, सुजानगढ़ एएसपी यादराम फासल, डीएसपी हेमाराम चौधरी, सादुलपुर एएसपी अशोक कुलश्रेष्ठ, डीएसपी वैभव शर्मा, रतनगढ़ डीएसपी मिलन जोइया व सरदारशहर डीएसपी पवन मीणा, चूरू एसपी कार्यालय के सीए महेंद्रसिंह सहित सभी थानों के एसएचओ शामिल थे।