पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चचेरे भाई की हत्या

चचेरे भाई की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सादुलपुर
बहल मोड़ के पास मकान में मंगलवार रात युवक ने चचेरे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी अपनी पत्नी सहित भाग गया। वारदात के दौरान मृतक के माता-पिता घर पर नहीं थे। परिजनों ने गोलियां मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या धारदार हथियार से करना सामने आया है। कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।
पुलिस के अनुसार काशीराम पुत्र देवकरण जडिय़ा निवासी राघा बड़ी हाल वार्ड संख्या 14 ने रिपोर्ट दी कि वह और उसके भाई हवासिंह, जोगेंद्र आदि बहल मोड़ स्थित मकान में रहते हैं। वह पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था। मंगलवार रात ९.३० बजे के करीब उसका सोलह वर्षीय पुत्र मोहित एक कमरे में पढ़ाई कर रहा था। भाई की पत्नी व बेटी कविता अन्य कमरे में बैठी थी। इस दौरान काशीराम के बड़े भाई के बेटे सुरेंद्र पुत्र हवासिंह जडिय़ा ने गेट खोलने के लिए आवाज लगाई। तब उसकी मां ने गेट खोला। सुरेंद्र ने आते ही मोहित पर रिवाल्वर से पांच-छह गोलियां चलाई। सुरेंद्र की बहन कविता ने मकान में ऊपर जाकर आवाज लगाई, तो उसका एक अन्य भाई जोगेंद्र नीचे भागकर आया। इतने में सुरेंद्र भागने लगा। जोगेंद्र ने पीछा भी किया परंतु वह हाथ नहीं लगा। मोहित को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी अशोक कुलश्रेष्ठ, डीएसपी वैभव शर्मा, सीआई भागलाराम ने मौका मुआयना किया।
रिपोर्ट में लिखा गया है कि मोहित की हत्या करने में सुरेंद्र, पत्नी रीना व साला सोनू शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धारदार हथियार का उपयोग
पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. जय लखटकिया ने बताया कि हत्या धारदार हथियार से की गई है। उसके शरीर पर करीब 10 जगह घाव के निशान हैं। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
स्कूल में शोकसभा
मोहित मोहता पब्लिक स्कूल में 11वीं में पढ़ता था। उसकी मौत की सूचना मिलने पर बुधवार को स्कूल में शोक छा गया। स्कूल में शोकसभा के बाद छुट्टी कर दी गई।