शहीद दिवस पर कार्यक्रम आज
शहीद दिवस पर कार्यक्रम आज
चूरू. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार 30 जनवरी को जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर रोहित गुप्ता ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पुलिस अधीक्षक, सीईओ को इस संबंध में आयोजनों की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। सवेरे 10.30 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रमों में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पार्पण के बाद रामधुन व गांधीजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा।
- - -
आज कलेक्टर सुनेंगे आमजन की फरियाद
चूरू. संपर्क समाधान कार्यक्रम में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण सेवा केंद्र में कलेक्टर रोहित गुप्ता जन सामान्य की फरियाद सुनेंगे। सुबह 9.30 बजे शुरू होने वाले शिविर में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित होंगे। एडीएम आरएस कविया ने बताया कि शिविर में प्राप्त होने वाली समस्याओं का यथासंभव तत्काल निस्तारण किया जाएगा। शेष परिवेदनाओं को सुगम वेब पोर्टल पर दर्ज कर मॉनिटरिंग की जाएगी।
- - -
चिकित्सा मंत्री आज चूरू में
चूरू. चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ गुरुवार को चूरू आएंगे। वे सुबह आठ बजे जयपुर से रवाना होकर 11.30 बजे चूरू पहुंचेंगे। विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर जन सुनवाई करेंगे। शाम 8 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।
- - -