पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध खनन को लेकर ज्ञापन

अवैध खनन को लेकर ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - खेतड़ी
रसूलपुर के लोगों ने बुधवार को एसडीएम बलवंतसिंह लिग्री को ज्ञापन देकर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है। पंचायत समिति सदस्य सत्यवीर गुर्जर और बिरजूसिंह मोड़की के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि खनन माफिया शमशान घाट के पास व रिहायशी क्षेत्र में अवैध ब्लास्टिंग करते हैं जिससे घरों में पत्थर गिरते हैं। इस दौरान शीशराम, संताराम, शंकरलाल, पानाराम, राजेश महावीर, धोलूराम, प्रकाशचंद आदि मौजूद थे।