बाबा रामदेव महोत्सव ३१ से
नवलगढ़. डूंडलोद जनसेवा समिति व रामदेव सेवा समिति ने बाबा रामदेव महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गिरधारीलाल इंदौरिया ने बताया कि ३१ जनवरी सुबह १० बजे से घेर के मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी।
इस दौरान २५१ कलश व २५१ निशान यात्रा भी निकाली जाएगी। रात को जागरण होगा जिसमें रतिनाथ महाराज, विकासनाथ, नवरत्नगिरी व दिनेशगिरी भजनों की गंगा बहाएंगे। एक फरवरी को भंडारा होगा। मुरारीलाल इंदोरिया ने बताया कि कलश यात्रा में प्रभात फेरी संघ, अमृतवाणी संघ व अंजनी कुमार सेवा संघ भी सहयोग करेंगे। मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा।