मांगें नहीं मानने तक आमरण अनशन
चूरू. केंद्रीय अद्र्धसैनिक बल सेवानिवृत्त कल्याण समिति के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के आगे किया जा रहा आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। समिति के सचिव भरतलाल शर्मा ने बताया कि पूर्व हवलदार दयाराम समरपुरा, हवलदार ओमप्रकाश स्वामी जैतपुरा व एडवोकेट मुकेश रामपुरा का अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर भैंसली के पूर्व सरपंच सुमेरसिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मांगें नहीं मानने तक धरना व अनशन जारी रखने, आंदोलन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पूर्व सूबेदार मेजर राजेश वर्मा, सूबेदार हरिसिंह, मोहरसिंह, रणजीतसिंह, सुमेरसिंह, शंकरलाल, जगदीश प्रसाद आदि उपस्थित थे।