पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेरक गीत प्रतियोगिता आयोजित

प्रेरक गीत प्रतियोगिता आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चिड़ावा . डालमिया विद्या मंदिर स्कूल में जिला स्तरीय प्रेरक गीत प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ संस्था प्रधान अतुल बधावन, समन्वयक अनिल जांगिड़, डा. मोनिका गुप्ता और सुरभि श्रीवास्तव ने किया। डा. धर्मेंद्र तिवाड़ी ने मंगलाचरण किया। आयोजन में पिलानी, झुंझुनूं और चिड़ावा की शिक्षण संस्थाओं के 75 से अधिक प्रतिभागी थे। विजेता प्रतियोगी पिलानी पब्लिक स्कूल और डीवीएम के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।



:चिड़ावा . गीत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते अतिथि।