संप्रेषण प्रबंधन पर दी जानकारी
खेतड़ी. विवेकानंद पीजी कालेज के युवा विकास केंद्र का बुधवार को सभागार में संप्रेषण प्रबंधन पर व्याख्यान हुआ। इस दौरान बीएसएनएल के एसडीओ विनोद पूनिया ने बताया कि अपने विचार रखना मानव जीवन के प्रबंधन का हिस्सा है। इस दौरान प्राचार्य डा. हीरालाल गोदारा, डा. आकेसिंह, रोहताश महला, कुलदीप ढाका आदि मौजूद थे।