भाजपा नगर मंडल की बैठक
उदयपुरवाटी . भाजपा नगर मंडल की बैठक बुधवार को चुंगी नंबर तीन के निकट हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के बारे में चर्चा की गई। मंडल प्रभारी जगदीश सैनी ने कहा कि पार्टी के मिशन २५ को पूरा करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर जनजन तक पहुंचना चाहिए। बैठक में एडवोकेट रामनिवास सैनी, भाजपा नेता यतेंद्र सैनी, रामजीवन शाह, पार्षद बनवारीलाल मीणा, शिवपाल सैनी ने संबोधित किया।