पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

-बैठक आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवलगढ़. भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक ३० जनवरी को १२.३० बजे घोड़ीवारा बालाजी मंदिर में होगी। मंडल अध्यक्ष कैप्टन किशनसिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष डा. दशरथसिंह शेखावत होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा होगी।
पिलानी .भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पिलानी की बैठक गुरुवार को शाम तीन बजे गुलाबराय हलवाई स्मृति भवन में होगी। मंडल महामंत्री मुरलीमनोहर शर्मा ने बताया कि पिलानी शहर लोकसभा प्रभारी रतनसिंह तंवर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में लोकसभा चुनावो की तैयारियों पर चर्चा के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विभिन्न योजनाओं पर विचार किया जाएगा।
खेतड़ी .भाजपा शहर मंडल की बैठक गुरुवार 30 जनवरी को दोपहर दो बजे श्याम गेस्ट हाऊस में होगी। शहर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण भार्गव ने बताया कि बैठक में शहर प्रभारी विकास शर्मा आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकताओं से चर्चा करेंगे।
- - -



भाजपा की बैठक आज