पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन की चपेट में आने से ब\'चे का हाथ कटा

ट्रेन की चपेट में आने से ब\'चे का हाथ कटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सुजानगढ़
सुजानगढ़ स्टेशन से डेढ़ किमी दूर गांधी आश्रम के पास स्थित रेलवे फाटक पर बुधवार दोपहर सुजानगढ़ से चूरू जा रही सालासर एक्सप्रेस की चपेट में आने से नोरंगसर की एक महिला व उसके दो ब\\\'चे घायल हो गए। हादसे में एक ब\\\'चे का हाथ कट गया। वहां उपस्थित एक टैंपो चालक की सजगता से तीनों की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार सालासर एक्सप्रेस के चूरू की ओर जाने के कारण रेलवे फाटक बंद था। फाटक के पास नोरंगसर की महिला सुमन ((25)) पत्नी शिवपाल मेघवाल अपने चार व डेढ़ साल के ब\\\'चों के साथ खड़ी थी। इस दौरान गुजरी ट्रेन की टक्कर से महिला व ब\\\'चों के गिरने के कारण महिला एवं ब\\\'चों के चोट लगी। मौके पर उपस्थित एक टैंपो चालक मो. चांद ने दोनों ब\\\'चों एवं महिला को पटरी से दूर खींचा। जब तक एक ब\\\'चे का आधे से अधिक दायां हाथ कट कर लटक गया व महिला घायल हो गई थी। टैंपो चालक ने उनको सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंचे थाने के एचएम अमरसिंह ने बताया कि महिला के होश में नहीं होने के कारण बयान नहीं लिए जा सके। सर्जन डा. राठौड़ ने बताया कि ब\\\'चे के कटे हुए हाथ का प्राथमिक इलाज किया गया है। ब\\\'चे के सिर में भी चोट लगी है। उन्होंने बताया कि महिला की स्थिति संतोषजनक है।