पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक लूट की वारदात में वांछित दो आरोपी गिरफ्तारञ्चभिवानी जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए ला गए आर

ट्रक लूट की वारदात में वांछित दो आरोपी गिरफ्तारञ्चभिवानी जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए ला गए आरोपियों के खिलाफ हरियाणा में भी लूट, हत्या, डकैती के कई मामले दर्ज हैं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर. पुलिस ने पिछले आठ माह के दौरान थाना क्षेत्र में हुई ट्रक लूट की दो वारदातों में वांछित अंतररा\\\'यीय गिरोह के दो जनों को हरियाणा की भिवानी जेल से प्रोडक्शन वारंट से हासिल कर गिरफ्तार किया।
सीआई भागलाराम ने बताया कि गत वर्ष मई व सितंबर माह में हुई ट्रक लूट की अलग-अलग वारदात में गिरफ्तार आरोपियों को चिन्हित कर उनकी तलाश की जा रही थी।
दोनों जनों के हाल ही में भिवानी जिले के सदर दादरी पुलिसथाना क्षेत्र में डकैती के मामले में गिरफ्तार होने की जानकारी मिलने पर मंगलवार को दोनों आरोपी कुलदीप पुत्र रामकुमार गुर्जर व विक्रम उर्फ धोलिया पुत्र रिछपाल जाट निवासी खरकड़ी पीएस लुहारू ((हरियाणा)) को भिवानी जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत हासिल कर उक्त मामलों में गिरफ्तार किया गया। सीआई ने बताया कि कुलदीप व विक्रम दोनों अन्य साथियों के साथ 18 मई को दर्ज ट्रक लूट की वारदात में शामिल थे। 3 सितंबर को दर्ज ट्रक लूट की वारदात में कुलदीप व अन्य जने शामिल थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा की उक्त गैंग में 10 से 12 जने शामिल है, जो कि कई जगह वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे कई और वारदातें खुलने की उम्मीद है। दोनों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
संगीन मामले दर्ज हैं
कुलदीप गुर्जर के खिलाफ हरियाणा में लूट, हत्या व डकैती के तीन तथा विक्रम उर्फ धोलिया के खिलाफ लूट, हत्या, डकैती के पांच मुकदमे दर्ज है। उसके खिलाफ कर्नाटक में भी मुकदमा दर्ज है।