पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज का मौसम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारानगर में अनियमितताओं के चलते सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी ने केंद्र प्रभारी सहित दो डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
सीएमएचओ डॉ. चौधरी ने मंगलवार शाम को ५.३० बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारानगर का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान एनबीएसयू वार्ड में साफ-सफाई, ब\\\"ाों के लिए बेड व बिजली की व्यवस्था नहीं मिली। जेएसवाई वार्ड में भी सफाई नहीं थी। खिड़कियों के कांच टूटे हुए, पंखों पर धूल व वार्ड में रखी डस्ट बिन की बाल्टियां कचरे से भरी हुई थी। जेएसवाई वार्ड के अलावा अन्य वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं मिला। एनआरएचएम लेखाकार अनुपस्थित थे। स्वागत कक्ष में कुर्सियां टूटी हुई मिली व ब्लड स्टोरेज यूनिट के लिए लगाया गया जनरेटर खराब मिला। मुख्यमंत्री के 60 दिवसीय कार्य योजना के तहत अस्पतालों में साफ सफाई व रंगरोगन के जारी आदेशों की भी पालना नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अन्य कमियां भी पाए जाने के कारण प्रभारी डॉ. महेश लखीवाल व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मोतीलाल सोनी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। डॉक्टर पांच दिन में नोटिस का जवाब व्यक्तिगत उपस्थित होकर नहीं देंगे तो सीसीए नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।