जिले में आज
चूरू पुलिस लाइन में बुधवार दोपहर हुए कार्यक्रम में महीने भर में अपने अपने विभाग और क्षेत्र में बेहतर करने वाले 20 पुलिस अधिकारी व सिपाहियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसपी राहुल कोटोकी ने 24 जनवरी को पडि़हार फांटे के पास फायरिंग के बाद भी जान की परवाह किए बिना ट्रक लूट कर ले जा रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार करने और हत्या के एक मामले का खुलासा करने पर रतनगढ़ एसएचओ कुलदीप वालिया, एसआई जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल नीरकुमार, पूजा, राजेंद्र सिंह, प्रहलाद व सीएलजी सदस्य हरिशंकर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कांस्टेबल नरेंद्रसिंह व सचिन कुमार को 19 जनवरी की रात गश्त के दौरान एक खुले पड़े गोदाम को देखकर मोबाइल टीम को सूचित करने और गोदाम मालिक को सूचना देकर सजगता का परिचय देने, पुलिस लाइन के एसआई सवाई सिंह को एमटीओ पद पर सुपरविजन का प्रभावी कार्य करने, कांस्टेबल गिरधारीसिंह को वर्दी स्टोर सहित अन्य काम बेहतर तरीके से करने, पुलिस लाइन की कांस्टेबल अनिता को विधानसभा चुनाव व वीआईपी आगमन के दौरान श्रेष्ठ कार्य करने, एसपी कार्यालय में लेखा शाखा में पदस्थापित कनिष्ठ लिपिक सुरेंद्रसिंह को अपने अनुभाग के काम कत्र्तव्यनिष्ठा से करने, पुलिस लाइन में लांगरी पद पर कार्यरत जयराम, एसपी के सरकारी वाहन के चालक कांस्टेबल मुंशी खां, एसपी कार्यालय में ऑफिस आर्डली पद पर कार्यरत कांस्टेबल ख्यालीराम, एसपी के गनमैन कांस्टेबल बीरबल सिंह, एसपी निवास पर कार्यरत कांस्टेबल सुनील कुमार निष्ठापूर्वक अपनी ड्यूटी करने व फोटोग्राफर राजेंद्र सोनी को पुलिस मामलों के फोटो करने को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।