पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर परिषद से जुड़ी समस्याएं ज्यादा उठीं

नगर परिषद से जुड़ी समस्याएं ज्यादा उठीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चूरू
कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में गुरुवार को हुए संपर्क समाधान शिविर में अधिकतर समस्याएं नगर परिषद से जुड़ी सामने आईं। इनमें अतिक्रमण, नाला निर्माण, गंदगी व पानी निकासी आदि प्रमुख थीं। कलेक्टर रोहित गुप्ता ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कुछ प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे गंभीरता के साथ आमजन की समस्याओं का निस्तारण करें। किसी भी विभाग या अधिकारी की लापरवाही पर कार्यवाही की जाएगी। कार्यक्रम की उच्च स्तर से मॉनीटरिंग हो रही है। इस दौरान कलेक्टर ने सुगम पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की भी समीक्षा कर अधिकारियों से कहा कि वे दर्ज मामलों का निस्तारण करें। कलेक्टर ने जन सुनवाई में जिला मुख्यालय की वार्ड 14 निवासी तारादेवी के आवेदन पर बिजली मीटर तत्काल बदलने के निर्देश दिए।
आरटीई के तहत निशुल्क प्रवेश दिए जाने के बावजूद स्कूल द्वारा शुल्क वसूलने के मामले पर कलेक्टर ने डीईओ को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमओ से कहा कि फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए आने वाले आवेदकों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एडीएम आरएस कविया, सीईओ विवेक अरोड़ा, एसडीएम बिहारीलाल मीणा, नगर परिषद कमिश्नर श्रीगोपाल शर्मा, सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी, नरेश टुहानिया, डीआरसीएचओ डॉ. राधेश्याम मौर्य, पीएमओ सीएल गहलोत, डीईओ धर्मवीर पूनिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।



:चूरू. शिविर में जनसुनवाई करते कलेक्टर रोहित गुप्ता।