पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महात्मा गांधी के बलिदान को याद किया

महात्मा गांधी के बलिदान को याद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चूरू
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इनमें बापू को श्रद्धांजलि दी गई।
कलेक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम न केवल भारत के, अपितु दुनिया के महान नेताओं में शुमार हैं जिन्होंने विश्व की राजनीति को नया नजरिया दिया। कार्यक्रम में लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एडीएम राजेंद्र सिंह कविया, एसडीएम बिहारीलाल मीणा, पीआरओ भागीरथ शर्मा, सहायक विधि परामर्शी पवनकुमार तंवर, नगर परिषद कमिश्नर श्रीगोपाल शर्मा, नगेंद्र सिंह, मोहन त्रिवेदी सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। मदीना मुसाफिर खाना में हुए कार्यक्रम में जमील चौहान ने गांधी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान युवक कांग्रेस के जिला महासचिव विकास मील, इदरीश खां मलवाण, युवा अध्यक्ष इकबाल खां, तौफीक मलवाण, अयूब खां जमलाखानी, फारूक अखाण, साजिद खां, मनोज कल्ला, शाहरुख खां, सिकंदर खां, मनोज सैनी, निसार खां, नरेश कल्ला आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।
सुजानगढ़. सोनादेवी सेठिया गल्र्स कॉलेज में एनएसएस की प्रथम व द्वितीय इकाई के तत्वावधान में महात्मा गांधी को याद किया गया। प्राचार्य डॉ. मधुमंजरी दुबे व कार्यक्रम अधिकारी रविशंकर व्यास सहित कॉलेज के स्टाफ ने दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
छापर. बस स्टैंड स्थित गांधी चौक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर बेनीवाल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष फूलवती घोटड़, रामजीलाल पेड़ीवाल, अली मोहम्मद, किशनलाल चांवरिया, बाबू खां, नारायणदास कामड़, केसराराम दर्जी, रामगोपाल नाई, हीरालाल गोखी, शंकरलाल पेड़ीवाल, राजूराम आदि कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी।
सांडवा. राजकीय उमावि में गुरुवार को शहीद दिवस पर विद्यार्थियों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ अध्यापक भवानीशंकर मारू व नेमीचंद दूदवाल ने गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला।
रतनगढ़. जिला कांग्रेस कार्यालय में गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। ‘महात्मा गांधी के सपनों का भारत’ विषय पर गोष्ठी हुई। गोष्ठी में हरिप्रकाश इंदौरिया, महेशचंद्र पुरोहित, हनुमान प्रसाद महर्षि, राजकुमार सारस्वत, पार्षद अनिल पारीक, बनवारीलाल महर्षि, विक्रम बाजोरिया, राजीव अग्रवाल, अनिल व्यास, जगजीवनराम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन कल्याणसिंह शेखावत ने किया। भगवानदेवी भुवालका राजकीय बाउमावि में संस्था प्रधान साधना अग्रवाल ने शहीदों को याद किया। हारून रसीदा के सानिध्य में प्रार्थना सभा हुई। 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
सरदारशहर. राजेंद्र विद्यालय में व्यवस्थापक राजेश बुच्चा व प्रधानाध्यापक पृथ्वीसिंह ने गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। अध्यक्ष रणजीत डागा, जावेद बेहलीम, सलीम खां, सुमेरसिंह, रमीज खां ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन रविराम जाखड़ ने किया।
साहवा. कस्बे की शिक्षण संस्थाओं मे सुबह दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राजलदेसर. स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान उमावि में विद्यार्थियों ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’ गीत से शहीदों को नमन किया। निदेशक श्रवणराम चौधरी ने शहीदों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखा गया। शिक्षक गगनदीप स्वामी, अजयकुमार, मुकेश कुमार, नोपाराम, दलीप कुमार, भगवती प्रसाद, लक्ष्मी, मंजु, ममता आदि ने विचार व्यक्त किए।
सादुलपुर. अवकाश प्राप्त सैनिक संघ की ओर से शहीद स्मारक स्थल पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर रामकुमार कस्वा, कर्नल एनएल वर्मा, अध्यक्ष महासिंह ख्याली, कैप्टन हरिसिंह, धर्मपाल रणवा, अमीलाल, जिले सिंह, भागाराम धनखड़ आदि पूर्व सैनिकों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिला सैनिक अधिकारी व कर्नल वर्मा ने सैनिकों के कल्याण की योजनाओं के बारे में चर्चा की। गांधी पार्क में भाजपा प्रवक्ता संदीप काजला व सूबेदार कर्णसिंह श्योराण सहित अन्य लोगों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अतरसिंह कालरी, सत्यवीर कामाण, अमरसिंह कस्वां, पालेराम, चंदन फगेडिय़ा, परमेश्वर राव, सुरजन सिंह, रामबिलास शर्मा आदि उपस्थित थे। आरएस मेमोरियल शिक्षण संस्थान में शहीद दिवस कार्यक्रम में छात्र भोजराज ने ‘ए मेरे वतन के लोगो’ तथा संस्था प्रधान एमएस शेखावत ने ‘कर चले हम फिदा’ गीतों की प्रस्तुति दी। राजेंद्रसिंह शेखावत, दीपक भार्गव, गणेशसिंह शेखावत लंबोर छोटी, जयप्रकाश बाडेटिया सरदारपुरा ने विचार व्यक्त किए।
बीदासर. तहसील में गुरुवार को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की याद में दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। तहसीलदार रामसुख गुर्जर के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में उपस्थित नागरिक ने राष्ट्र पिता के अलावा देश के अमर जवान शहीदों को याद कर देश की आजादी के लिए दी गई उनकी कुर्बानी को नमन किया गया। इस दौरान एडवोकेट दीनदयाल प्रजापत, एडवोकेट मोहम्मद शाहिद सोलंकी, मनोज राठौड़, रमेश रांकावत, अब्दुल रऊफ, रामेश्वर मेघवाल, मुरली सैनी, विक्रमसिंह आदि दो मिनट का मौन रखा।




:सुजानगढ़. गल्र्स कॉलेज में गांधीजी को श्रद्धांजलि देने एकत्र छात्राएं।



:बीदासर. तहसील कार्यालय में मौन रख कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते लोग।

:चूरू. पार्क में मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते प्रशासनिक अधिकारी।