डॉ. चंद्रभान आज बैठक लेंगे
मंडावा . पूर्व कंाग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान शुक्रवार सुबह मंडावा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। कार्यकर्ता राजकुमार सैनी ने बताया कि सूर्या पैलेस में सुबह 11 बजे झुंझुनूं पंचायत समिति प्रधान सुशीला सीगड़ा की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद उनका बिसाऊ जाने का कार्यक्रम है।