पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभा खोज परीक्षा दो को

-प्रतिभा खोज परीक्षा दो को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिभा खोज परीक्षा दो को
बिसाऊ. राजस्थान पीजी कॉलेज में कक्षा ११ व १२ के छात्र-छात्रााओं की प्रतिभा खोज परीक्षा रविवार को होगी। निदेशक प्रतापसिंह ने बताया कि परीक्षा में विजेताओं को नगद पुरस्कार व मेडल तथा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय से प्रथम स्थान पर आनेवाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
नायक जिलाध्यक्ष मनोनीत
मंडावा. कस्बे के वार्ड 3 निवासी हरिराम नायक को झुंझुनूं जिला कंाग्रेस कमेटी ((अनुसूचित जाति विभाग)) के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी ((अनुसूचित जाति विभाग)) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. राजू के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष शंकर यादव ने की है।
विहिप का संपर्क अभियान
पिलानी. विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगडिय़ा के तीन फरवरी को प्रस्तावित धर्मरक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम के लिए आज परिषद कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। परिषद के सीएम भार्गव ने बताया कि कार्यक्रम के लिए गुरुवार को परिषद कार्यकर्ताओं ने लोहारु रोड, औद्योगिक क्षेत्र, राणी सती मंदिर क्षेत्र में सीताराम शर्मा के नेतृत्व में जनसंपर्क कर लोगो से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ प्रतापसिंह गौड़, प्रेम दनेवा, रामानंद पाठक, रोहिताश राठौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यशाला में वार्षिक योजना पर चर्चा
उदयपुरवाटी. राजस्थान पंचायतीराज रिफ्रेशर प्रशिक्षण अभियान २०१३-१४ के तहत पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को आवासीय प्रशिक्षण शिविर हुआ। इसमें संभागियों को वार्षिक योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आरपी जयराम जाट, दलीपसिंह, एलएस तारामणी व रचना ने सरपंचों तथा ग्रामसेवकों को पंचायत की वार्षिक योजना तैयार करने के बारे में जानकारी दी। इन्होंने कहा कि वार्षिक योजना में अतिआवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के अनुसार लेना चाहिए। प्रशिक्षण में बीडीओ अर्चना मौर्य, ओएस सांवरमल मीणा, ख्यालीराम टोडी आदि ने भी विचार प्रकट किए।
रैगर समाज की प्रतिभाओं को पुरस्कार
उदयपुरवाटी . रैगर विकास समिति का वार्षिक सम्मेलन हुआ जिसमें समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे गए। इस अवसर पर समाज की दिशा व दशा पर चिंतन किया गया। समाज के जगदीशप्रसाद अलवारिया की अध्यक्षता में हुए समारोह में मुख्य अतिथि एईएन प्रवीणकुमार वर्मा, प्रिंसीपल लक्ष्मीनारायण बड़ीवाल व बाबूलाल तुनगरिया ने विचार प्रकट करते हुए नारी शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन के दौरान अध्यक्ष गंगाधर डिग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। भामाशाह घनश्याम तुनगरिया ने प्रतिभाओं को चांदी के मैडल भेंट किए। इस अवसर पर गंगाराम मौर्य, भगवानाराम, गुमानाराम, महावीरप्रसाद, हरीशचंद्र, महेंद्र तुनगरिया, शिवलाल, सोनू बड़ीवाल, राधेश्याम रचेता आदि मौजूद थे।



 सार समाचार