कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करेंगे
सादुलपुर. मेघवाल महासभा की ओर से प्रमोद मेघवाल गुगलवा हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मिनी सचिवालय के सामने शुरू किया गया धरना गुरुवार को 15 वें दिन भी जारी रहा। अध्यक्ष बनवारीलाल सुणिया ने बताया कि 31 जनवरी तक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। दईराम मेघवाल, धनपत मेघवाल, ताराचंद, ओमप्रकाश, चानणमल, मोतीलाल, बलवान आदि धरने पर बैठे।
- - -