बाइक व ऑटो की टक्कर में तीन घायल
पिलानी . खेड़ला का बास मार्ग पर गुरुवार को बाइक व ऑटो की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे हरिनगर कॉलोनी का सुनील, अजय व पिलानी का सोनू बाइक जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टैंपो से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। उन्हें घायल हालत में बिरला सार्वजनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनील को गंभीर हालत में हिसार रैफर कर दिया गया।