पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन की जन सुनवाई में 14 लोग, मंत्री के यहां भीड़

प्रशासन की जन सुनवाई में 14 लोग, मंत्री के यहां भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चूरू
जिला प्रशासन के संपर्क समाधान शिविर में केवल 14 लोग समस्या लेकर पहुंचे। दूसरी तरफ गुरुवार को ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ की जनसुनवाई में समस्या लेकर आए लोगों की भीड़ लगी रही।
प्रशासन ने कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण राजवी गांधी सेवा केंद्र व मंत्री ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। हालांकि बताया जा रहा है, कि मंत्री के पास 50 से 60 प्रतिशत मामले ट्रांसफार्म के आए। मंत्री के पहुंचने से पहले ही सैकड़ों की संख्या में लोग सर्किट हाउस के आगे इकट्ठे हो गए। मंत्री की जनसुनवाई में लोगों का मेला सा लगा रहा। जबकि प्रशासन के समाधान शिविर में ऐसा कुछ नहीं था। फरियादियों ने चिकित्सा मंत्री को मांगों का ज्ञापन सौंपकर देकर कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने कहा कि राज्य में लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संपर्क समाधान कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसमें जिला व ब्लॉक स्तर पर नियमित जन सुनवाई की व्यवस्था की गई है। चिकित्सा मंत्री ने इस दौरान जिलेभर से बड़ी संख्या में आए लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के लिए अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो समस्याएं राज्य स्तर से संबंधित हैं, उन्हें वे उच्च स्तर से समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
प्रत्येक परिवेदना पर समुचित विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने संपर्क समाधान शिविर सहित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चिकित्सा मंत्री को अवगत कराया।
प्रस्ताव तैयार करें
चिकित्सा मंत्री ने कलेक्टर रोहित गुप्ता से कहा कि वे सभी विभागों की समुचित मॉनीटरिंग करें। सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध पर सीईओ विवेक अरोड़ा से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए विभिन्न योजनाओं में विकास के प्रस्ताव तैयार करें। शहर में आवारा पशुओं की समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार के साथ-साथ इसमें भामाशाहों का सहयोग भी लिया जा सकता है।




गल्र्स कॉलेज के संचालन पर भी चर्चा

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि जिला मुख्यालय पर स्वीकृत सरकारी चूरू गल्र्स कॉलेज के सुचारू संचालन की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। जिससे क्षेत्र की बालिकाओं को सही लाभ मिले। इस दौरान होलसेल भंडार के दवा वितरण केंद्र के भुगतान, जंगली बबूलों को कटवाने, चलकोई वाल्मीकि बस्ती में पानी की समस्या के समाधान के समाधान को लेकर निर्देश दिए।

सुनवाई में ये थे मौजूद

इस दौरान एसडीएम बिहारीलाल मीणा, सीएमएचओ डॉ. अशोक चौधरी, पूर्व प्रधान हरलाल सहारण, पूर्व सभापति रमाकांत ओझा, गौरीशंकर मंडावेवाला, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश सारस्वत, हेमसिंह शेखावत, पूर्व जिला प्रमुख विजय कुमार शर्मा, रोशन सिंह राठौड़, पदम सिंह राठौड़, दिनेश शर्मा, सीताराम लुगरिया, नगर परिषद कमिश्नर श्रीगोपाल शर्मा सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

: चूरू. सर्किट हाउस में गुरुवार को लोगों की पीड़ा सुनते चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़।