आरोपी को दिल्ली में पकड़ा
भास्कर न्यूज - सादुलपुर
मंगलवार रात चचेरे भाई की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार दोपहर में दिल्ली से गिरफ्तार किया। एएसपी अशोक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि हत्या करने के बाद फरार हुए नामजद आरोपी सुरेंद्र जडिय़ा पुत्र हवासिंह जडिय़ा को गुरुवार दोपहर में दिल्ली में पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या पारिवारिक कारणों से हत्या की बात कही है। उन्होंने बताया कि आरोपी की बताई गई बातों की छानबीन व तस्दीक करवाई जा रही है। इसके अलावा मामले में पत्नी रीना व साले सोनू की भी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। ज्ञात रहे कि मंगलवार रात को सुरेंद्र जडिय़ा ने अपने चचेरे भाई मोहित की हत्या कर दी थी।