- Hindi News
- ७५ दुकानों के आगे से चबूतियां, टीनशेड हटाए
७५ दुकानों के आगे से चबूतियां, टीनशेड हटाए
भास्कर न्यूज - बुहाना
सतनाली रोड पर अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान के दूसरे दिन गुरुवार शाम को कार्रवाई हुई। हालांकि कई दुकानदार सुबह से ही अपने कब्जे हटाने लगे थे। कलेक्ट्रेट में बैठक होने के कारण शाम पांच बजे यहां अमला पहुंचा।
तहसीलदार संदीप चौधरी व पीडब्लूडी जेईएन अशोक यादव पुलिस बल व दो जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचे। चिड़ावा बस स्टैंड से कलवा मोड़ की करीब ७५ दुकानों के सामने से पक्के-कच्चे चबूतरों को तोड़ा गया। इससे पहले दुकानदारों ने प्रशासन की एक दिन पहले की सख्त कार्रवाई को देखते हुए टीन शेड उताकर रख लिए थे। जेईएन यादव ने बताया की शुक्रवार को मलबे को टैक्ट्रर-ट्रॉलियों में भरकर साफ करने के अलावा कलवा मोड़ के आगे अतिक्रमण हटाया जाएगा। पीडब्लूडी ने २२ जनवरी को १९० दुकानदारों को सात दिन में कब्जा हटाने के लिए नोटिस भेजे थे। व्यापारियों ने आदेश की अनदेखी की। इसपर प्रशासन ने बुधवार को अपना अभियान शुरू कर दिया।
प्याऊ हटाने को लेकर विवाद
अतिक्रमण हटाने के दौरान चिड़ावा बस स्टैंड पर बढ़ के पेड़ के नीचे स्थित प्याऊ को हटाने को लेकर दो गुट हो गए। एक पक्ष इसे हटाने पर अड़ा रहा वहीं कई लोग इसे नहीं हटाने के लिए अड़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि बस स्टैंड पर एक मात्र पानी की बड़ी प्याऊ है। इसके हटने के बाद भू-माफिया इस जमीन पर कब्जा कर सकता है। प्रशासन ने विरोध को देखते हुए एक बार प्याऊ छोड़कर आगे का अतिक्रमण हटाने का काम जारी रखा।
पालिका ने थमाए नोटिस
उदयपुरवाटी. नगर पालिका ने वार्ड २०, २१ व २३ के बीच रास्ते पर अतिक्रमण करने वाले १४ लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं। पालिका की ओर से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार टीटेड़ा से खेतुड़्या नाला की ओर जाने वाले ८ मीटर चौड़े रास्ते पर लोगों ने अतिक्रमण कर काफी संकड़ा कर दिया है। मौजूदा रास्ते में नालियां नहीं होने से पूरे रास्ते में पानी एकत्रित हो रहा है और लोगों का आवागमन भी काफी मुश्किल हो रहा है। वार्ड के लोगों ने एसडीओ को शिकायत कर रास्ता ठीक कराने की मांग की थी। एसडीओ राजेशकुमार के निर्देश पर ईओ अनिता खीचड़ ने जेईएन, एसआई व जमादार आदि को पटवारी के साथ भेजकर सीमाज्ञान करवाया। जानकारी मिली कि जो रास्ता मौके पर आठ फिट तक संकड़ा हो रहा है वो सरकारी रिकार्ड में आठ से १२ मीटर तक चौड़ा है। पालिका ईओ ने सभी अतिक्रमियों को चिंहित कर नोटिस जारी किए हैं। सात दिन में अतिक्रमी अगर अपना अतिक्रमण खुद नहीं हटाते हैं तो पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाकर खर्चे की वसूली अतिक्रमियों से की जाएगी।
: चिड़ावा . बावलिया बाबा के समाधि स्थल के नजदीक रखी थडिय़ों को क्रेन से उठवाते पालिकाकर्मी।
नालों की साफ-
सफाई
चिड़ावा नगर पालिका क्षेत्र के नालों और नालियों की सफाई का काम इन दिनों जोर-शोर से जारी है। सफाई निरीक्षक ने बताया कि नगर पालिका के सफाईकर्मियों के अलावा कांट्रेक्टर कैलाश सारवाण की अगुवाई में चार दल इस काम में जुटे हैं।
समाधि स्थल के रास्ते से थडिय़ां हटाईं
: बुहाना. अतिक्रमण हटाने के बाद दुकानों के आगे पड़ा मलबा।
: बुहाना. अभियान के दूसरे दिन गुरुवार शाम बाजार से अतिकमण हटाती जेसीबी मशीनें व जमा भीड़।