- Hindi News
- विधानसभा में उठा प्रदीप शर्मा की मौत का मामला
विधानसभा में उठा प्रदीप शर्मा की मौत का मामला
उदयपुरवाटी
शुभकरण चौधरी
स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी का नाम झुंझुनूं के संस्थापक झुंझारसिंह के नाम करने, शिक्षक भर्ती आरपीएससी से कराने, उदयपुरवाटी में कॉलेज खोलने, कुंभाराम लिफ्ट कैनाल योजना का पानी उदयपुरवाटी एवं सूरजगढ़ क्षेत्र में भी पहुंचाने, शून्य नामांकन वाले स्कूलों मे लगे शिक्षकों को ढाई साल से वेतन देने का मामला उठाया। गलत भरी जा रही वीसीआर को रोकने की मांग भी रखी। उदयपुरवाटी क्षेत्र में अपात्र लोगों को पेंशन जारी करने का मामला उठाते हुए जांच की मांग की।
सूरजगढ़
संतोष अहलावत
अवैध खनन के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले पचेरी के प्रदीप शर्मा की मौत का मामला उठाते हुए राजनीतिक रसूख वालों पर अभियुक्तों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में अवैध खनन, भूमाफिया, शराब माफिया बढ़ा। ओवरलोड डंपरों से न केवल सड़कें टूटी बल्कि क्षेत्र में कई जिंदगियां चली गई। उन्होंने सूरजगढ़ क्षेत्र में पानी की किल्लत का हवाला देते हुए कुंभाराम लिफ्ट कैनाल योजना में सूरजगढ़ व उदयपुरवाटी को भी शामिल करने की मांग की। जिले में अस्पतालों में रिक्त पद भरने, भवन बनाने व अन्य सुविधाओं की मांग रखी।