पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभास्कर न्यूज - चिड़ावा
उपखंड क्षेत्र के गांव घूमनसर खुर्द में समन्वित कृषि पद्धति पर कार्यशाला आयोजित हुई। रामकृष्ण-जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान चिड़ावा के सहयोग से आयोजित हुई कार्यशाला में स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के पूर्व निदेशक डा. हनुमानप्रसाद ने उपस्थित किसानों से सरकार की कृषि एवं पशुपालन से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। कृषि वैज्ञानिक डा. प्रसाद ने कहा कि छोटी-छोटी गलतियां करके किसान वर्ग अपना बड़ा नुकसान कर बैठते हैं। कार्यशाला के आरंभ में डालमिया सेवा संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र पालीवाल ने संस्था द्वारा कृषि, पशुपालन एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन परियोजना समन्वयक भंवरसिंह नन्दीवाल ने किया, जिसमें कृषि एवं पशुपालन से जुड़े 79 महिला-पुरूषों ने भाग लिया।
चिकित्सा परामर्श शिविर दो को
पिलानी. स्व. बागसिंह शेखावत की स्मृति में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापड़ा में दो फरवरी को चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया जाएगा। शिविर का उद्घाटन रविवार सुबह १० बजे होगा।
:चिड़ावा. घूमनसर खुर्द में कृषि-पशुपालन विषयक कार्यशाला में मौजूद किसान।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.