पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिड़ावा कैंप कोर्ट में पेश कर सकेंगे मुकदमे

चिड़ावा कैंप कोर्ट में पेश कर सकेंगे मुकदमे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं . चिड़ावा में एडीजे के कैंप कोर्ट में अब मुकदमें भी पेश किए जा सकेंगे। इससे वकीलों व पक्षकारों को बड़ी राहत मिलेगी। यह जानकारी चिड़ावा बार अध्यक्ष एडवोकेट विनोद डांगी ने दी। चिड़ावा में एडीजे कोर्ट को नियमित करने की मांग को लेकर बार का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश से मिला। डांगी ने बताया कि चिड़ावा में पेंडिंग मुकदमों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थाई एडीजे कैंप कोर्ट के लिए योजनाबद्ध ढंग से मुहिम चलाई जाएगी।