नूनिया गोठड़ा में लगा जाम
चिड़ावा . झुंझुनूं मार्ग पर नूनिया गोठड़ा में गुरुवार को पौन घंटे तक जाम लगा रहा। सूत्रों के अनुसार नारी पहाड़ी से चेजा पत्थर व रोड़ी भरकर डंपर हरियाणा की ओर जा रहे थे। बगड़ पुलिस ने ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई शुरू की।इसकी भनक लगने पर गुरुवार शाम नूनिया गोठड़ा में दर्जनों डंपरों के चालक वाहन छोड़कर खेतों में भाग गए। नूनिया गोठड़ा स्टैंड से परसादाराम की ढाणी तक दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। अति व्यस्त रहने वाले इस बीओटी मार्ग पर वाहन जाम में फंसे रहे। ग्रामीणों के प्रयासों से करीब पौन घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।