पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब कंपीटिशन का जमाना

अब कंपीटिशन का जमाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर. खरतवास गांव के राजकीय उमावि के क्रमोन्नत होने पर कार्यक्रम हुआ। सरपंच कृष्णा शर्मा ने लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि करणीदान चारण ने कहा कि पहले गांवों में शिक्षा की कमी थी। आज कंपीटिशन का जमाना है, बच्चों को कड़ी मेहनत करने आगे बढऩे की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जयचंद लाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गांव के बच्चे भी आगे बढ़ें, उनके लिए धन की कोई कमी नहीं आएगी। इस मौके पर समाजसेवी अमरसिंह चारण, भगवानदास, पूर्व सरपंच रामकुमार सहारण, हरदत नैण, मामचंद, कुरडाराम, परतूराम, हड़मानमल नैण, देवकरण नैण आदि मौजूद थे। अतिथियों ने विद्यालय के अध्यापक, सामाजिक कार्यकर्ता, एएनएम आदि को शॉल ओढ़कर श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।