पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के दो आरोपी भिंड से गिरफ्तार

चोरी के दो आरोपी भिंड से गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चूरू
19 दिसंबर 2013 की रात धर्मस्तूप के पास स्थित सिटी हर्ट डिपार्टमेंटल स्टोर में चोरी के दो आरोपियों को बुधवार शाम गोहद ((भिंड)) में गिरफ्तार किया। रतननगर एसएचओ के नेतृत्व में गठित टीम ने गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार शाम सीजेएम निवास पर पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी शातिर नकबजन बताए जा रहे हैं, इनके खिलाफ भिंड क्षेत्र के अलावा जयपुर में भी चोरी करने के मामले दर्ज हैं।
उक्त चोरी की वारदात के खुलासे को लेकर एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने रतननगर एसएचओ राजेंद्र गोदारा के नेतृत्व में मोबाइल लोकेशन सहित अन्य तरीकों से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए भिंड पहुंचे। वहां पर नरेश पुत्र नाथू बाथम व लक्की पुत्र बाबूराम कुशवाहा निवासी गोहद ((भिंड)) को गिरफ्तार किया।