पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति की प्रताडऩा से परेशान महिला ने खुद के आग लगाई

पति की प्रताडऩा से परेशान महिला ने खुद के आग लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरदारशहर. भानीपुरा थाना क्षेत्र के रणसीसर गांव में एक विवाहिता ने पति की प्रताडऩा से परेशान होकर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। गंभीर अवस्था में जली विवाहिता को पीहर पक्ष वाले राजकीय अस्पताल लेकर आए। पुलिस के अनुसार झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती रेखा ((23)) पत्नी गिरधारी राजपूत ने पर्चा बयान दिए कि उसका पति उसे रोज पीटा करता था। बुधवार को उसके पति ने मारपीट की, तो उसने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। गुरुवार दोपहर में किसी ने उसके पीहर सरदारशहर फोन किया। भाई रणसीसर गया और झुलसी हालत में उसे राजकीय अस्पताल लेकर आया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रैफर कर दिया।