पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर. पुलिस ने 20 जनवरी को चलकोई बीकान में घर से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और ज्यादती करने के आरोपी को गुरुवार की दोपहर गिरफ्तार किया। एसएचओ अशोक बिश्नोई के अनुसार चलकोई बीकान के एक व्यक्ति ने 21 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि कुलदीपसिंह पुत्र भैरूसिंह राजपूत निवासी घणाऊ ((राजगढ़)) उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने उक्त आरोपी को नाबालिग को जयपुर, जोधपुर, ग्वालियर में ले जाकर ज्यादती करने के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।