पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजेता टीम को दी ट्रॉफी

विजेता टीम को दी ट्रॉफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर. कस्बे के बालाजी पक्के जोहड़े पर पांच दिवसीय चल रही स्टार क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन बुधवार शाम हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि युनुस पठान, विशिष्ट दाउद अली ने विजेता टीम टाईगर क्रिकेट तारानगर को ११ हजार व ट्रॉफी तथा उप विजेता इस्लामिया क्रिकेट क्लब को ५१ सौ रुपए नकद व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की १० टीमों ने भाग लिया। इस दौरान आदिल खोकर, अयूब लुहार, अकरम, दिलबाग व युनूस आदि मौजूद थे।