पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन हादसे की जीआरपी पुलिस जांच

ट्रेन हादसे की जीआरपी पुलिस जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़. छापर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला व उसके दो बच्चों के घायल होने के मामले को लेकर गुरुवार को जीआरपी पुलिस ने जांच शुरू की। घटना की जांच करने गुरुवार को रतनगढ़ जीआरपी के थानाधिकारी लालाराम सरकारी अस्पताल में महिला के बयान लेने पहुंचे। महिला के भाई राकेश कुमार मेघवाल ने बताया कि बुधवार को अपनी बहिन को लेने ससुराल नोरंगसर पहुंचा। वहां से सुजानगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गया। रेल की टिकट लेने के लिए वह लाइन में लगा था। उसकी बहिन सुमन गाड़ी में अपने बच्चों सहित बैठ गई। उसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। प्लेटफार्म पर ही छूट जाने की स्थिति में सुमन अपने बच्चों सहित छापर रोड स्थित गेट के पास चलती ट्रेन से उतरी, जिससे वह बच्चों सहित घायल हो गई। सुमन ने पुलिस को यही बयान ही दिए हैं।