पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा से व्यक्तित्व में निखार

शिक्षा से व्यक्तित्व में निखार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रतनगढ़

शिक्षा से व्यक्तित्व में निखार आता है तथा विकास के द्वार खुलते हैं। ये विचार समाजसेवी रतन शर्मा ने गुरुवार दोपहर माहेश्वरी भवन में स्वामी वाणिज्य कॉलेज के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान व सांस्कृतिक समारोह में व्यक्त किए। विधायक राजकुमार रिणवा कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान अन्य प्रतिभाओं को आगे बढऩे में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के विकास का मूलमंत्र है। कॉलेज निदेशक बृजदीपक स्वामी ने कॉलेज से संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को एसडीएम अशोक असीजा, वैद्य बालकृष्ण गोस्वामी, प्रो. बीएल शर्मा ने शिक्षा को जीवन की महत्ती आवश्यकता बताया। संचालन कपिल स्वामी ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया, वहीं विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर भींवाराम पारीक, महेंद्र गुर्जरगौड़, राकेश गहलोत, आरएन भींचर, मनोज हारित, श्याम पारीक, डा. वीरेंद्र वर्मा, अंजनी चोटिया, मोहन महर्षि, रवि इंदौरिया, शंकरलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान

चूरू. राजकीय लोहिया कॉलेज के युवा विकास केंद्र की ओर से गुरुवार को व्यक्तित्व विकास विषय पर व्याख्यानमाला हुई।

व्याख्यानमाला में पुणे की लोटस बिजनेस स्कूल के संकाय सदस्य प्रो. देवांग जोशी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में व्यक्तित्व होता है और वह उसे विकसित भी करना चाहता है। इसके लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण यह है कि पहले हम अपने व्यक्तित्व को पहचाने और फिर उसकी शक्ति और कमियों का मूल्यांकन करें। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने, फिर समीक्षा करने, कार्यभार बढ़ाने और बिना मुश्किलों की परवाह किए आगे बढऩे का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. एमडी गोरा ने जोशी की बातों को जीवन में उतारने व लक्ष्य की ओर बढऩे के लिए प्रेरित किया। उप प्राचार्य आरएस शक्तावत ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान संजय कस्वा, डॉ. हेमंत मंगल, डॉ. एलएन आर्य, प्रो. भवानीशंकर शर्मा, रूपा शेखावत, अभिलाषा आदि उपस्थित थी। महावीरसिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन प्रो. सुरेंद्र सोनी व उम्मेद गोठवाल ने किया।

:रतनगढ़. समारोह में उपस्थित विद्यार्थी व सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्रा।

ञ्चमाहेश्वरी भवन में प्रतिभा सम्मान व सांस्कृतिक समारोह