पांच लाख की सहायता का चैक दिया
चूरू. जिला मुख्यालय पर गत 22 जनवरी को बिजली करंट से आठ वर्षीय बालक विजेंद्र की हुई मृत्यु के मामले में बालक के पिता को पांच लाख रुपए का चैक दिया गया। जोधुपर डिस्कॉम की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि का पांच लाख का चैक गुरुवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने सर्किट हाउस में मृतक के पिता शिवकुमार को दिया।
- - -
एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त
सरदारशहर. सवाई बड़ी के रामावि खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर धरना व अनशन गुरुवार को एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। गुरुवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम डॉ. नरेंद्र चौधरी ने ग्रामीणों को १६ फरवरी तक खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। इस दौरान एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित, लिलाधर, ओमप्रकाश जागरवाल, पृथ्वीसिंह, रूपसिंह, गोवर्धन, भागीरथ, बालाराम, हनुमान सारण, बीरबलसिंह आदि उपस्थित थे।
- - -