पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूटी नाली के क्रॉस से बढ़ी परेशानी

टूटी नाली के क्रॉस से बढ़ी परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर. कस्बे के वार्ड नौ में मुख्य सड़क पर नगर पालिका की ओर से बनाई गई नाली पर क्रॉस टूट जाने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वार्ड के राकेश शर्मा ने बताया कि तीन माह पहले नगर पालिका की ओर से बनाई सड़क व नाली के दौरान प्रकाश शास्त्री के घर के पास तीन तरफ से निकलने वाले रास्ते पर बने क्रॉस के टूट जाने से ऑटो फंस जाते हैं। कीचड़ फैलने के कारण लोग परेशान हैं।