अस्पताल की व्यवस्था सुधरेगी : रिणवा
भास्कर न्यूज - रतनगढ़
विधायक राजकुमार रिणवा ने कहा कि अस्पताल में खाली पद भरने के प्रयास चल रहे हैं। शीघ्र ही इस समस्या से जनता को राहत मिलेगी। वे गुरुवार शाम राजकीय अस्पताल के सभागार में एमआरएस बैठक से पूर्व हुए अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल की समस्याएं ध्यान में हैं, शीघ्र ही इनका समाधान करवाया जाएगा।
रिणवा ने अस्पताल में स्थापित पुलिस चौकी को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सीआई केडी वालिया से टेलीफोन पर वार्ता की। पीएमओ डॉ. गोपालदत्त शर्मा ने अस्पताल की समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया। इस मौके पर डॉ. जीवराजसिंह, बीसीएमएचओ देवकरण गुरावा, डॉ. राकेश गौड़, डॉ. महेंद्र घोड़ेला, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. राजेश धायल, नर्सिंग स्टाफ के पवन माटोलिया, कड़ोजमल, हरीश भुटियानी, किशन शर्मा, रघुनंदन धरेंद्र, श्याम भोजक, राकेश शर्मा, सतपाल प्रजापत सहित कई लोग उपस्थित थे।
लैंस प्रत्यारोपण शिविर कल
सुजानगढ़. डॉ. विमलेश हेल्थ केयर एंड एजुकेशनल सोसायटी भारत विकास परिषद सुजानगढ़ व जिला अंधता निवारण समिति के आर्थिक सौजन्य से एक फरवरी को निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगेगा।
प्रवक्ता प्रेम जोशी ने बताया कि मोतियाबिंद के रोगियों को लैंस प्रत्यारोपित किए जाएंगे। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत पुरोहित बीकानेर व अविनाश पुरोहित जयपुर रोगियों की जांच करेंगे। शिविर वृंदावन धाम में सुबह दस से दोपहर एक बजे तक लगेगा। रोगियों के ऑपरेशन राजकीय बगडिय़ा अस्पताल में किए जाएंगे।
:रतनगढ़. कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी।