कार्रवाई की मांग
सादुलपुर. हमीरवास थाना क्षेत्र में गत वर्ष रोहिड़ा पेड़ के चोरी होने के दर्ज मामले में कार्रवाई को लेकर एसपी को ज्ञापन दिया गया। रणवीरसिंह जाट हरपालू कुबड़ी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में हमीरवास पुलिसथाना में दर्ज रोहिड़़ा पेड़ चोरी प्रकरण की जांच उच्च अधिकारी से करवाने तथा दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।
बालिकाओं का भ्रमण दल रवाना
चूरू. सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित केजीबीवी की बालिकाओं का शैक्षिक भ्रमण दल गुरुवार को रवाना हुआ। सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक गोविंदसिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। कार्यक्रम सहायक मुकुल भाटी व संदर्भ व्यक्ति रणवीरसिंह मुनडिय़ा के नेतृत्व में दल झुंझुनूं के राणी शक्ति मंदिर के दर्शन करते हुए पिलानी पहुंचेगा। पिलानी में दल म्यूजियम, बिड़ला मंदिर, तकनीकि शिक्षण संस्थान, नरहड़ व खेतड़ी में कॉपर प्लॉट का भ्रमण करेगा।