पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्र का स्थापना दिवस मनाया

केंद्र का स्थापना दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सादुलपुर
मित्तल सामुदायिक केंद्र का आठवां स्थापना दिवस बुधवार को
मनाया गया।
इस मौके पर देशभक्ति गीत कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र के 22 राजकीय व निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रतापसिंह कस्वा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना का विकास होता है। रामावतार बैरासरिया ने बताया कि केंद्र अंग्रेजी व हिंदी शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। केंद्र के परामर्शद प्रशासक ओमप्रकाश तंवर ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाध्यापक भरतसिंह राहड़, अरुण कुमार पूनिया, गौरीशंकर वशिष्ठ, चंद्रकांता आदि उपस्थित थे। संचालन वीरसिंह शेखावत ने किया, वहीं राजेंद्र कुमार वशिष्ठ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।