पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजा

चार सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने गुरुवार को चार सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में द्वितीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा तिथि जून-जुलाई तक आगे बढ़ाने व पदों की संख्या में वृद्धि करने, तृतीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा 2013 का परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने, आरटीईटी को शिक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा मानने पर आरटीईटी का विषयवार पाठ्यक्रम व नई भर्ती विज्ञप्ति के साथ परीक्षा तिथि को घोषित करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में दिलीप सोऊ, जयवीर खैरूवा, गोपीराम कड़वासरा, दुर्गाराम, अजीत गोठवाल, संपत सिंह, संदीप शर्मा, नेहा, ज्योति शर्मा, लक्ष्मणसिंह मेहरा, कुंभाराम कड़वासरा, हीरालाल कड़वासरा, रामकुमार शर्मा, रामनिवास आदि शामिल थे।