ज्यादती का बाल अपचारी निरूद्ध
रतनगढ़. कॉलेज छात्रा के साथ ज्यादती करने वाले बाल अपचारी को पुलिस ने गुरुवार को निरुद्ध बाल न्यायालय, चूरू में पेश किया गया। मामले के अनुसार गांव ठठावता की १९ वर्षीय एक कॉलेज छात्रा को बाल अपचारी ने नशीला पदार्थ खिलाकर २३ जनवरी को अपहरण कर लिया था।
अपहरण करके वह उसे अहमदाबाद ले गया, जहां पर दो-तीन दिन तक ज्यादती की तथा छात्रा को चुप रहने की धमकी दी। मौका पाकर छात्रा ने २६ जनवरी को मोबाइल पर परिजनों को इस संबंध में बताया, जिस पर पुलिस ने २८ जनवरी को छात्रा को अहमदाबाद से बरामद कर मंगलवार देर रात मेडिकल मुआयना करवाया। छात्रा के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाल अपचारी को निरुद्ध किया।