युवाओं को मिलेगा रोजगार : डॉ. धर
लाडनूं. राजस्थान सरकार द्वारा युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए संचालित राजस्थान कौशल व आजीविका विकास निगम के प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल धर ने कहा कि बेहतर नौकरी और रोजगार के लिए अब कंप्यूटर की ज्ञान जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को राच्य सरकार की इस योजना का अधिकाधिक लाभ लेना चाहिए। आरएसएलडीसी के वरिष्ठ जिला पर्यवेक्षक डूंगरसिंह गहलोत ने बताया कि इस योजना में छह अलग-अलग प्रकार के प्रशिक्षण शामिल हैं। नागौर जिले में यह पहली इकाई है, जहां पर सभी प्रशिक्षण शुरू हो रहे हैं। आईसीए के सहायक प्रबंधक समरेश शर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र युवा वर्ग के लिए रोजगार प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। सीए नितेश माथुर, डा. युवराज सिंह, बजरंग सैन आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व अतिथियों ने फीता काटकर प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया। बाबूलाल वर्मा, गणेश वर्मा, अजीत बैद, नरेंद्र बरमेचा, सुशीला शेखावत आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। करीब 150 संभागियों ने प्रशिक्षण के लिए पंजीयन करवाया। व्यवस्थापक पूजा बैद ने आभार व्यक्त किया।
: लाडनूं. केंद का उद्घाटन करते डा. धर।